खेलों में वैज्ञानिक तकनीक का प्रयोग करें खिलाड़ीः टिम्मा

रस्साकसी चैम्पियनशिप में रही केरल की बादशाहत खेलपथ संवाददाता कानपुर। 33वीं राष्ट्रीय रस्साकसी चैम्पियनशिप का आयोजन 10 से 15 मार्च तक गोवर्धन स्टेडियम आगरा कैंट में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मदन मोहन महासचिव एशियाई टग ऑफ वॉर फेडरेशन एवं विशेष अतिथि रविन्द्र पाल सिंह टिम्मा एवं महासचिव माधवी पाटिल के करकमलों से किया गया.......

हरियाणा बना राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग स्पर्धा का चैम्पियन

6 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रांज मेडल जीते खेलपथ प्रतिनिधि कुरुक्षेत्र। महाराष्ट्र में आयोजित 25वीं राष्ट्रीय रोड साइकिल प्रतियोगिता में हरियाणा ने ओवरआल चैम्पियन ट्राफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों के दल ने हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह से मुलाकात की। इस मौके पर खेलमंत्री ने कहा कि हरियाणा में सभी प्रकार के खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।  सरकार की खेल नीति से उत.......

आओ मध्यप्रदेश में हॉकी से खेलवाड़ करें!

खेलपथ प्रतिनिधि ग्वालियर। जिस मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया पुश्तैनी खेल हॉकी के विकास के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं, वहां इस खेल की कोई कद्र नहीं हो रही। मध्य प्रदेश में 27 कृत्रिम हॉकी मैदान आबाद हुए तो महिला तथा पुरुष हॉकी एकेडमी खोली गईं लेकिन यहां हॉकी मध्यप्रदेश द्वारा हॉकी के नाम पर तमाशा किया जा रहा है। ताजा उदाहरण प्रशिक्षक राकेश गढ़.......

रेल हादसे में बाल-बाल बचे मध्य प्रदेश के तीरंदाज

दिलाए दो रजत और एक कांस्य पदक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीरंदाजों के हौसले को सराहा खेलपथ प्रतिनिधि भोपाल। उत्तराखंड के देहरादून में खेली गई 41वीं जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ियों ने विपरीत परिस्थितियों .......

राज्यस्तरीय बॉक्सिंग में जबलपुर का जलवा

तीन स्वर्ण, 15 रजत तथा छह कांस्य पदक जीते खेलपथ प्रतिनिधि जबलपुर। आठ से 12 मार्च तक जबलपुर के राइट टाउन स्टेडियम में हुई 28वीं मध्य प्रदेश बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रानीताल बॉक्सिंग प्रशिक्षण केंद्र के बालक-बालिकाओं ने तीन स्वर्ण, 15 रजत तथा छह कांस्य पदक जीतकर जबलपुर का नाम रोशन किया। जबलपुर की बेटियों न.......

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के जिले में ही खेलों से खेलवाड़!

कैसे स्पोर्ट्स हब बनेगा मध्यप्रदेश का शिवपुरी? श्रीप्रकाश शुक्ला शिवपुरी। एक खेल मंत्री अपने राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर खेल मैदान और दीगर सुविधाएं ही दे सकता है। खिलाड़ी तैयार करना प्रशिक्षक और उस जिले के खेल अधिकारी की कार्यकुशलता पर निर्भर करता है। एक खेल मंत्री के रूप में यशोधरा राजे सिंधिया ने पिछले 15 साल में मध्य.......

बॉक्सर मनोज खेल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त

कैथल। हरियाणा सरकार ने अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर मनोज कुमार निवासी राजौंद को हरियाणा खेल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त किया है। फिलहाल वे नेशनल ओलंपिक कैंप पटियाला में अभ्यास कर रहे हैं और भारतीय रेलवे अंबाला डिविजन में स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।  इस नई नियुक्ति पर मनोज ने अपने ट्वीट और फेसबुक पेज में लिखा है- मुख्यमंत्री और खेलमंत्री का मुझे व दूसरे अन्य खिलाड़ियों को खेल विभाग में उप खेल निदेशक के पद पर नौकरी ऑफर करने के .......

विकास कुमार पासवान बने अंतरराष्ट्रीय फ्लाइंग किक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

मैं चाहूंगा कि इस खेल का दुनिया में विस्तार हो  खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय फ्लाइंग किक खेल महासंघ ने दिल्ली के युवा खेल प्रमोटर विकास कुमार पासवान को अंतरराष्ट्रीय फ्लाइंग किक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की महती जवाबदेही सौंपी है। विकास कुमार को मिली इस बड़ी उपलब्धि पर दिल्ली के विभिन्न खेल संगठन पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।   अंतरराष्ट्रीय फ्लाइंग कि.......

कराटे में हरियाणा चैम्पियन, मध्य प्रदेश को दूसरा स्थान

हरियाणा के अमन फोगाट और मध्य प्रदेश की निहारिका रहे ओवरऑल चैम्पियन   खेलपथ प्रतिनिधि भिवानी। मिनी क्यूबा के नाम से मशहूर भिवानी में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगता में मेजबान हरियाणा ने चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया वहीं मध्य प्रदेश को दूसरा स्थान मिला। इस प्रतियोगिता में देशभर से 500 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में पुरुषों की ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्रॉफी भिवानी के खिलाड़ी अमन फोगाट और महिला.......

कानपुर योग प्रतियोगिता में आदि योगी क्लब का फहरा परचम

अर्णव कटियार ने लूटी सभी की वाहवाही खेलपथ प्रतिनिधि कानपुर। कानपुर ओलम्पिक संघ द्वारा आयोजित कानपुर योग प्रतियोगिता में आदि योगी क्लब के खिलाड़ियों ने दांतों तले उंगली दबा लेने वाले अपने करतबों के बीच खेलप्रेमियों की वाहवाही लूटते हुए पहला स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में नीलम आर्य क्लब दूसरे तथा कानपुर यूनिवर्सिटी क्लब तीसरे स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता में 18 टीमों के खिलाड़ियों ने अपना कौशल दिखाया। कानपुर .......